गड़हनी: गड़हनी दुर्गा पूजा मंदिर के आलू दुकान से 8 बोरा प्याज की चोरी हुई
नगर पंचायत गड़हनी स्थित दुर्गा पूजा मंदिर के पास आलू दुकान से गुरुवार रात पीछे से दुकान तोड़कर 8 बोरा प्याज अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में दुकान मालिक ने चरपोखरी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाया है। साथ ही कहा कि गड़हनी के सुखा नशा का प्रकोप बढ़ गया है जिसका नतीजा है कि आए दिन चोरी हो रही है।