हज़ारीबाग: हजारीबाग में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, हाईवा चालकों ने कार सवार और महिला को पीटा
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित फतहा चौक के पास दिनदहाड़े मारपीट और गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। हाईवा का टायर फटने से उछला पत्थर कार के शीशे से टकराया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। मुआवजे की मांग पर विवाद बढ़ा और आरोप है कि कई हाईवा चालक मौके पर पहुंचकर कार सवार रविंद्र कुमार महतो और उनके साथ मौजूद महिला के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।