फरसगांव: विप्लव घोष की प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों ने फरसगांव अस्पताल में मरीजों को वितरित किए फल
शनिवार को फरसगांव निवासी घोष परिवार ने अपने बड़े पुत्र विप्लव घोष की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक सराहनीय पहल की। इस अवसर पर शाम 5:00 बजे परिवार के सदस्य फरसगांव अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों के बीच फल, जूस एवं बिस्किट का वितरण किया।इस सेवा कार्य के माध्यम से परिवार ने दिवंगत आत्मा की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मानवता का संदेश भी दिया।