नवाबगंज: नवाबगंज में 'जय श्रीराम' के नारों से गूंजा, विहिप नेताओं के स्वागत में निकला जुलूस
नवाबगंज में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। विहिप के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल और बरेली विभाग संगठन मंत्री व प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख देवेंद्र सोम के नवाबगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत बाईपास रोड पर ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ अभिनंदन