सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से LSD ड्रग्स के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कुमार अभिषेक को LSD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कुमार अभिषेक से पूछताछ के आधार पर एक अन्य आरोपी अविनाश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया।