पयागपुर: सोहरियावां के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक को मारी ठोकर, महिला की हुई मौत
पयागपुर थाना क्षेत्र के सोहरियावां के पास रविवार देर शाम अपने देवर कप्तान की बाइक पर बैठकर गुंजा कौड़िया जा रही थी।तभी कार ने टक्कर मार दिया।जिससे गुंजा की मौत हो गई।देवर कप्तान गभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने जानकारी देते हुवे सोमवार शाम 5बजे बताया शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।