Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

प्रतापगढ़: यहियापुर गांव में संपर्क मार्ग निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, दल-दल के बीच से गुजर रहे लोग

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 28, 2026
विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के ग्राम पंचायत यहियापुर स्थित बेलखरनाथ धाम के पीछे यादव बस्ती को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के खंडजे को चार महीने पूर्व उखाड़ कर नया निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मलमास महीने के बाद व सावन महीने की शुरुआत होने के बाद भी निर्माण में हो रही देरी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर ज

MORE NEWS

प्रतापगढ़ पुलिस को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन मिला है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस है। इसके माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। वाहन में लगी स्पीड गन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों की पहचान करेगी। ओवरस्पीडिंग के मामलों में स्वतः ई-चालान जनरेट हो सकेगा।इंटरसेप्टर वाहन में ब्लैक फिल्म (सन फिल्म) की जांच के लिए विशेष मापक उपकरण भी लगाया गया है। इसके जरिए मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रतापगढ़ पुलिस को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन मिला है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस है। इसके माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। वाहन में लगी स्पीड गन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों की पहचान करेगी। ओवरस्पीडिंग के मामलों में स्वतः ई-चालान जनरेट हो सकेगा।इंटरसेप्टर वाहन में ब्लैक फिल्म (सन फिल्म) की जांच के लिए विशेष मापक उपकरण भी लगाया गया है। इसके जरिए मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 1, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ 

 लालगंज में वन विभाग और पुलिस के संरक्षण में 'हरी लकड़ियों' पर चला आरा, नीम और गूलर के प्रतिबंधित पेड़ धराशायी

लालगंज (प्रतापगढ़)।
पर्यावरण संरक्षण के सरकारी दावों की धज्जियाँ उड़ाते हुए जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र में हरियाली पर सरेआम डाका डाला जा रहा है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो वन दरोगा और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से क्षेत्र के कैथोंला में नीम और गूलर जैसे हरे एवं प्रतिबंधित वृक्षों पर धड़ल्ले से आरा चलाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पूरे मामले पर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।

बेखौफ लकड़ी माफिया, जिम्मेदार बने अंजान
क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि लालगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में रात-दिन हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई जारी है। नीम और गूलर, जो कि कानूनन प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं, उन्हें बेखौफ होकर काटा और ढोया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लकड़ी माफियाओं और पुलिस-वन विभाग के कुछ कर्मचारियों के बीच कथित साँठगाँठ इतनी मजबूत है कि अवैध कटाई की सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। पुलिस की गश्त और वन विभाग की मुस्तैदी के दावों के बीच ट्रैक्टरों पर लदी हरी लकड़ियाँ प्रशासनिक चौकसी की पोल खोल रही हैं।

पर्यावरण को भारी नुकसान, उठ रहे गंभीर सवाल
जहाँ एक ओर सरकार 'एक पेड़ माँ के नाम' और वृहद वृक्षारोपण जैसे अभियानों के जरिए करोड़ों रुपये खर्च कर हरियाली बढ़ाने का दावा कर रही है, वहीं लालगंज में अधिकारियों की अनदेखी के चलते सालों पुराने छायादार और औषधीय पेड़ काटे जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा उठाए जा रहे मुख्य सवाल:

जब कानूनन नीम और गूलर जैसे पेड़ प्रतिबंधित हैं, तो काटने की अनुमति किसने दी?

मुख्य मार्ग से हरी लकड़ियों से लदे वाहन गुजरते हैं, फिर भी पुलिस की नजर उन पर क्यों नहीं पड़ती?

शिकायतों के बावजूद वन दरोगा और संबंधित बीट प्रभारी की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

कार्रवाई का इंतजार
इस संबंध में जब उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया जाता है, तो विभागीय मौन इस बात का संकेत देता है कि कटाई का यह खेल बिना संरक्षण के संभव नहीं है। अब देखना यह होगा कि खबर सार्वजनिक होने के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लालगंज में सक्रिय इस सिंडिकेट पर कोई सख्त कदम उठाते हैं या हरियाली यूँ ही बलि चढ़ती रहेगी

ब्रेकिंग न्यूज़ थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ लालगंज में वन विभाग और पुलिस के संरक्षण में 'हरी लकड़ियों' पर चला आरा, नीम और गूलर के प्रतिबंधित पेड़ धराशायी लालगंज (प्रतापगढ़)। पर्यावरण संरक्षण के सरकारी दावों की धज्जियाँ उड़ाते हुए जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र में हरियाली पर सरेआम डाका डाला जा रहा है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो वन दरोगा और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से क्षेत्र के कैथोंला में नीम और गूलर जैसे हरे एवं प्रतिबंधित वृक्षों पर धड़ल्ले से आरा चलाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पूरे मामले पर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। बेखौफ लकड़ी माफिया, जिम्मेदार बने अंजान क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि लालगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में रात-दिन हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई जारी है। नीम और गूलर, जो कि कानूनन प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं, उन्हें बेखौफ होकर काटा और ढोया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लकड़ी माफियाओं और पुलिस-वन विभाग के कुछ कर्मचारियों के बीच कथित साँठगाँठ इतनी मजबूत है कि अवैध कटाई की सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। पुलिस की गश्त और वन विभाग की मुस्तैदी के दावों के बीच ट्रैक्टरों पर लदी हरी लकड़ियाँ प्रशासनिक चौकसी की पोल खोल रही हैं। पर्यावरण को भारी नुकसान, उठ रहे गंभीर सवाल जहाँ एक ओर सरकार 'एक पेड़ माँ के नाम' और वृहद वृक्षारोपण जैसे अभियानों के जरिए करोड़ों रुपये खर्च कर हरियाली बढ़ाने का दावा कर रही है, वहीं लालगंज में अधिकारियों की अनदेखी के चलते सालों पुराने छायादार और औषधीय पेड़ काटे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा उठाए जा रहे मुख्य सवाल: जब कानूनन नीम और गूलर जैसे पेड़ प्रतिबंधित हैं, तो काटने की अनुमति किसने दी? मुख्य मार्ग से हरी लकड़ियों से लदे वाहन गुजरते हैं, फिर भी पुलिस की नजर उन पर क्यों नहीं पड़ती? शिकायतों के बावजूद वन दरोगा और संबंधित बीट प्रभारी की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई? कार्रवाई का इंतजार इस संबंध में जब उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया जाता है, तो विभागीय मौन इस बात का संकेत देता है कि कटाई का यह खेल बिना संरक्षण के संभव नहीं है। अब देखना यह होगा कि खबर सार्वजनिक होने के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लालगंज में सक्रिय इस सिंडिकेट पर कोई सख्त कदम उठाते हैं या हरियाली यूँ ही बलि चढ़ती रहेगी

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 31, 2026

*नहर में मिला गुमशुदा युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम*
। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड-36 नहर में गुरुवार सुबह एक गुमशुदा युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पुलिया के बीच शव फंसा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पट्टी पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कंधई थाना क्षेत्र के अस्थरा गांव निवासी रामू पटेल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। परिजनों के अनुसार रामू पटेल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। दिव्यांग होने के कारण उनका विवाह नहीं हुआ था और वह अपने बड़े भाई के साथ रहते थे। बताया गया कि वह 25 जुलाई से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने कंधई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

*नहर में मिला गुमशुदा युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम* । पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड-36 नहर में गुरुवार सुबह एक गुमशुदा युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पुलिया के बीच शव फंसा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पट्टी पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कंधई थाना क्षेत्र के अस्थरा गांव निवासी रामू पटेल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। परिजनों के अनुसार रामू पटेल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। दिव्यांग होने के कारण उनका विवाह नहीं हुआ था और वह अपने बड़े भाई के साथ रहते थे। बताया गया कि वह 25 जुलाई से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने कंधई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 30, 2026

प्रतापगढ़ SP दीपक भूकर ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में थाना लीलापुर की बाबूगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित वर्मा और आरक्षी प्रेमदत्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को मान्धाता से प्रभारी निरीक्षक कुंडा बनाया गया है, जबकि निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को कुंडा से पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षक धनंजय राय को कोहंडौर से मान्धाता का थानाध्यक्ष तथा उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी को कोतवाली नगर की सिविल लाइन चौकी प्रभारी से कोहंडौर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

उपनिरीक्षक अंकित तिवारी को चिलबिला चौकी प्रभारी से सिविल लाइन चौकी प्रभारी तथा उपनिरीक्षक रोहित सिंह को कोतवाली देहात से चिलबिला चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अरुण कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना रानीगंज, अवन कुमार दीक्षित को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, प्रभात कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अंतू, लाखन सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, ज्ञानेन्द्र सिंह को पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। मामले की विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।इसी के साथ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।इसके अलावा अरुण कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना रानीगंज, अवन कुमार दीक्षित को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, प्रभात कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अंतू, लाखन सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, ज्ञानेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर, विवेक यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी ई-साक्ष्य कक्ष/ई-सम्मन सेल, आदित्य कुमार को पुलिस लाइन से थाना अंतू तथा राजनारायण यादव को प्रभारी ई-साक्ष्य कक्ष/ई-सम्मन सेल से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) का वाचक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रतापगढ़ SP दीपक भूकर ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में थाना लीलापुर की बाबूगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित वर्मा और आरक्षी प्रेमदत्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को मान्धाता से प्रभारी निरीक्षक कुंडा बनाया गया है, जबकि निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को कुंडा से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक धनंजय राय को कोहंडौर से मान्धाता का थानाध्यक्ष तथा उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी को कोतवाली नगर की सिविल लाइन चौकी प्रभारी से कोहंडौर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक अंकित तिवारी को चिलबिला चौकी प्रभारी से सिविल लाइन चौकी प्रभारी तथा उपनिरीक्षक रोहित सिंह को कोतवाली देहात से चिलबिला चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अरुण कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना रानीगंज, अवन कुमार दीक्षित को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, प्रभात कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अंतू, लाखन सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, ज्ञानेन्द्र सिंह को पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। मामले की विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।इसी के साथ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।इसके अलावा अरुण कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना रानीगंज, अवन कुमार दीक्षित को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, प्रभात कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अंतू, लाखन सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, ज्ञानेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर, विवेक यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी ई-साक्ष्य कक्ष/ई-सम्मन सेल, आदित्य कुमार को पुलिस लाइन से थाना अंतू तथा राजनारायण यादव को प्रभारी ई-साक्ष्य कक्ष/ई-सम्मन सेल से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) का वाचक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 30, 2026

#highlightseveryone #highlightseveryonefollowers #prayagraj #shringverpur
#maaganga #GuruPurnima

#highlightseveryone #highlightseveryonefollowers #prayagraj #shringverpur #maaganga #GuruPurnima

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 30, 2026