नौगावां सादात: कस्बे में जुम्मे की नमाज के बाद शिया समाज के लोगों ने आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन #OperationSindoor
शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे के आसपास में नौगांवा तहसील क्षेत्र के कस्बे में स्थित जामा मस्जिद पर जुम्मे की नमाज के बाद शिया समाज के लोग इकट्ठा हो गए, इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद का पुतला भी फूंका व विरोध प्रदर्शन किया है।