नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने रेप के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर किया चालान
गुरुवार को 3:30 पर नौगांवा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया है कि बलात्कार में फरार चल रहे आरोपी सैफ खा उर्फ सैफ अली खान पुत्र शमशेर अली निवासी गांव कौराला थाना नौगांवा सादात को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया है कि जो भी क्षेत्र में अपराधी है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।