नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर किया चालान
नौगांवा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। बुधवार को लगभग 7:20 पर नौगांवा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पोक्सो एक्ट जैसी धारा में फरार चल रहे वारंटी वीरेंद्र पुत्र रणवीर सिंह निवासी गांव झंडी चोड कोटद्वार को गिरफ्तार कर लिया और उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया है।