नौगावां सादात: नौगांवा सादात कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों का हुआ नुकसान
नौगांवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में खुर्शीद अब्बास ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखी है। गुरुवार को लगभग 12:00 बजे के आसपास में उसकी दुकान में अचानक आग लग गई, आग लगने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई, आसपास के मोहल्ले वासियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक तीन लाख रुपए नुकसान हो चुका था।