महोबा: फसल बर्बादी पर सपा का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग को लेकर तहसील में सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Apr 13, 2026 बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बादी को लेकर समाजवादी पार्टी ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। सपाइयों ने फसलों का सर्वे, शीघ्र मुआवजा और खरीद केंद्रों की धांधली रोकने की मांग की।