बीरपुर: बीरपुर–संजात पथ से हटाया गया अतिक्रमण, मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
बीरपुर थाना क्षेत्र के गारा गांव निवासी देवानंद कुशवाहा एवं राम सखी देवी की शिकायत पर बीरपुर–संजात पथ सड़क पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने शनिवार को हटवा दिया। शनिवार को शाम करीब छः बजे अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को पहले विधिवत नोटिस जारी कर बुलाया गया और उन्हें अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया।