कुशलगढ़: NEET पेपर लीक के विरोध में कुशलगढ़ पुलिस अलर्ट, छात्र नेताओं व सीएलजी के साथ शांति बनाए रखने पर मंथन
नीट परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण को लेकर देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर शनिवार को दोपहर 2 बजे कुशलगढ़ थाना परिसर में पुलिस प्रशासन ने सीएलजी सदस्यों, छात्र नेताओं एवं नगर के प्रमुख लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप अधीक्षक महिपाल सिंह सिसोदिया ने की। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया एवं थानाधिकारी