नवाबगंज: गन्ना संस्थान परिसर में लाखन आर्मी के कार्यकर्ताओं का धरना, दुर्गेश के परिजनों को 50 लाख मुआवजे की मांग
बाराबंकी में मीरपुर निवासी मृतक दुर्गेश पासी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार करीब 1 बजे लाखन आर्मी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गन्ना संस्थान परिसर में धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष अभिषेक पासी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। प्रशासन ने प्रदर्शन को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती।