सहारनपुर: जगन गुर्जर हत्याकांड की CBI जांच की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, सरकार पर गंभीर आरोप और आंदोलन की चेतावनी
सहारनपुर में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा और गुर्जर आर्मी के बैनर तले शुक्रवार को चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर राजस्थान के चर्चित जगन गुर्जर हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग उठाई।