आगरा: लूट की घटना में वांछित 25-25 हजार के इनामी 3 अभियुक्त रोहता चौराहे के पास से गिरफ्तार, एसीपी ने किया खुलासा
Agra, Agra | Mar 17, 2025 थाना ताजगंज पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और एक लूट की घटना का सफल अनावरण किया है, जिसमें सन 2023 में अभियुक्तों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, पुलिस ने इनके ऊपर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था, अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोहता चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है, पूरी जानकारी एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने दी है।