गुरुवार शाम उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह द्वारा गंगानगर बस्ती (साइबर थाना के पीछे) में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 40 निर्धन, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शीतलहर के