सदर: घमहापुर में मृतक मनीष सिंह के घर पहुंचे विधायक, पत्नी को CM राहत कोष से ₹10 लाख का चेक सौंपा
Sadar, Varanasi | Apr 29, 2026 वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कुंवार बाजार के समीप स्थित भरथरा घमहापुर गांव में तीन दिन पूर्व घर लौटते समय मनीष कुमार सिंह की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद बुधवार को दोपहर में स्थानीय पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह तथा चंदौली जिले के सैयदराजा विधायक सुशील कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचे।