छतरपुर: वृंदावन में छतरपुर के युवक की हुई मौत, इस्कॉन मंदिर के पास रखे कूलर से लगा था करंट
छतरपुर में मऊ दरवाजे पर रहने वालें अनिल गुप्ता अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन करने गए हुए थे जहां पर इस्कॉन मंदिर के पास रखे कूलर से उनके बेटे अभिज्ञान गुप्ता को करंट लग गया और युवक की मौत हो गई। इस मामले में परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई,वहीं मामले पर परिवार के लोगों ने आज 16 जून दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी है।