चिनिया: 13 मई से लापता युवक का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े और मोबाइल से हुई पहचान, इलाके में सनसनी
Chinia, Garhwa | May 27, 2026 गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र के मसरा गांव स्थित लामी घुटरा जंगल में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केंदु पत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने जंगल के बीच क्षतिग्रस्त अवस्था में मानव कंकाल देखा। आसपास टूटे पड़े मोबाइल के टुकड़े, कपड़े और बेल्ट मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर चिनियां थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक पुलिस बल के