शिवपुरी नगर: खाकी की कस्टडी में 'इश्क' का अंत: प्रेमिका की मौत के बाद पिपरसमा में पसरा सन्नाटा, दहशत में जाटव समाज ने छोड़े घर
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के पिपरासमा गांव में इन दिनों कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले अपनी मर्जी से जिंदगी बिताने का सपना लेकर घर से भागे एक प्रेमी जोड़े के इस सफर का अंत इतना खौफनाक होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। पुलिस अभिरक्षा में प्रेमिका की संदिग्ध मौत के बाद अब पिपरसमा गांव छावनी में तब्दील हो चुका है।