इंदौर: भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने एडिशनल डीसीपी से मुलाकात की, चिंटू चौकसे समर्थकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
Indore, Indore | Apr 21, 2025 इंदौर केवसुखलिया में पानी के टैंकर को लेकर हुए विवाद के बाद अब यह मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जोन 3 के एडिशनल डीसीपी से मुलाकात कर कांग्रेस पार्षद और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता कपिल पाठक पर हुए हमले को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की है।