नकुड: नकुड़ की जामा मस्जिद से दिनदहाड़े चोर ने गल्ला तोड़कर नकदी चुराई, संदिग्ध की तस्वीर सीसीटीवी में कैद
नकुड़ की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद में दिनदहाड़े गल्ला तोड़कर चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात युवक मस्जिद में घुसकर पिछले तीन वर्षों से जमा चंदे की रकम लेकर फरार हो गया।लोगो ने संदिग्ध को गल्ले के साथ छेड़छाड़ करते देख शोर मचाया गया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की संदिग्ध तस्वीर कैद हो गयी