खानपुर: खानपुर कस्बे के खलखली माताजी मंदिर के पास ब्रेकर से उछलकर गिरने से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया रेफर
खानपुर कस्बे के खलखली माताजी मंदिर के पास ब्रेकर से उछलकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। युवक के परिजनों ने आज सोमवार को दोपहर 3:00 के लगभग बताया कि खलखली माताजी मंदिर के पास ब्रेकर पर मोटरसाइकिल चलने से युवक शंभू सेन अनियंत्रित होकर गिर गया जिसे गंभीर चोट आई, युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया ।