ललितपुर: कोतवाली पुलिस ने अवैध विस्फोटक और आतिशबाजी के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानकारी दी पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ने
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने शुक्रवार रात्रि करीबन 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अवैध विस्फोटक एवं आतिशबाजी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने लगभग चार लाख रुपए की आतिशबाजी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।