हायाघाट: हायाघाट के जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी ठनका , बड़ा हादसा टला,गुंबद क्षतिग्रस्त, पूजा कर रहे 25 श्रद्धालु सुरक्षित
हायाघाट प्रखंड अंतर्गत होरलपट्टी गांव स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर रविवार की रात को आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मंदिर परिसर में करीब 25 श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी श्रद्धालु घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।