हज़ारीबाग: मंजीत यादव हत्याकांड मामले में पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया, सीआईडी या सीबीआई जांच की मांग की
रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी मंजीत यादव हत्याकांड का उद्भेदन अब तक पुलिस नही कर पाई है। जिसको लेकर स्व. मंजीत यादव की पत्नी हजारीबाग नगर निगम के वार्ड संख्या 32 की वार्ड पार्षद सुनीता देवी व अखिल भारतीय यादव समाज के हजारीबाग जिला अध्यक्ष उमेश गोप ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता का आयोजन किया।