हज़ारीबाग: लायंस क्लब हजारीबाग ने डायबिटीज जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर का किया सफल आयोजन
हजारीबाग लायंस क्लब हजारीबाग एवं निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त प्रयास से शहर के झील परिसर में एक दिवसीय डायबिटीज जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी के प्रति नागरिकों को सजग करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।