पातेपुर: पातेपुर के ढकहा में झाड़ी में भीषण आग, धनकौल से बाजीतपुर तक प्रसार, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड
पातेपुर के ढकहा में झाड़ी में भीषण आग लगी है। तेज पछुआ हवा के कारण आग धनकौल गांव से फैलते हुए बाजीतपुर के सीमा तक पहुंच चुकी है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे लगी आग की सूचना लोगों ने फायर टीम को दी। सूचना मिलने पर मात्र एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची है। जबकि पातेपुर थाना में तैनात बड़ी गाड़ी खुद ही बीमार है। गाड़ी खराब होने के कारण महुआ से दमकल मंगाया जा रहा है।