बीना: मोतीचूर घाट पर 2 दिन में 80 से ज्यादा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, रात 2 बजे तक गूंजे माता के जयकारे
Bina, Sagar | Oct 22, 2026 मंगलवार रात तक 56 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था, जबकि बुधवार दोपहर से शुरू हुआ विसर्जन दूसरे दिन रात 2 बजे तक चला, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासन ने घाट पर विशेष व्यवस्था की थी। हाइड्रा मशीन और गोताखोरों की मदद से प्रतिमाओं का सुरक्षित विसर्जन कराया गया। और जगह-जगह पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही।