बरेली: इज्जत नगर थाने में तैनात दो दरोगाओं को हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन न करने पर एसएसपी ने बैठाई जांच
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने शनिवार को इज्जत नगर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दो सब इंस्पेक्टर की जांच भी खोली गई है। बीट बुक की अच्छी जानकारी होने पर सिपाही सर्वेश कुमार को ₹2000 का इनाम भी दिया। इस दौरान एसपी सिटी और एएसपी दोनों मौजूद रहे।