हेमड़ा से ओसाव तक चौड़ी सड़क बनवाने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने पिड़ावा में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है।बोरखेड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि हेमड़ा से ओसाव तक सिंगल रोड बना हुआ है,जो बोरखेड़ी से होकर निकलता है। रोड पूरी तरह से जर्जर हो चुका है तथा जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। जिस कारण वाहन चालक व राहगीरों को काफी परेशानी है।