गिरिडीह: गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा ने ऑफिसर कॉलोनी स्थित नगर निगम के नए भवन का किया निरीक्षण
गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा गुरुवार को 3 बजे ऑफिसर कॉलोनी स्थित नगर निगम के नए भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन्होंने बारीकी से निर्माण कार्य का अवलोकन किया और इन्होंने कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिया। मौके पर , उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, झामुमो गिरिडीह महानगर समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।