ग्वालियर ज़ोन के डीआईजी अमित कुमार सांघी ने मुंगावली थाने का औचक निरीक्षण किया, पुलिस ने शुक्रवार को शाम 6:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि डीआईजी अमित कुमार सांघी द्वारा गुरुवार को रात 8 बजे तक थाने का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, एसडीओपी सनम बी. खान, थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह यादव सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा।