आज 6 जुलाई सुबह 11 बजे यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने कहा कि पहले दिन वाहन चालकों को समझाइश दी। इस दौरान पांच वाहनों को टोइंग वाहन से यातायात थाने लेकर आए। वाहन चालकों पर 5-5 सौ रुपए जुर्माना किया। उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहनों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो, करीब 30 लाख रुपए से नपा ने टोइंग वाहन खरीदा है।