मंझनपुर: मंझनपुर में भाजपा की जिला कार्यशाला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प, प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत
मंझनपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में कार्यसमिति सत्यापन व प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवाबगंज विधानसभा के पूर्व विधायक व जिला प्रवासी प्रभा शंकर पाण्डेय तथा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी ने किया।