जहानाबाद: पत्नी की सलाह पर SSB की नौकरी छोड़, अब चाय बेचकर ₹40 हजार कमा रहे हैं
बिहार के जहानाबाद निवासी सोमनाथ कुमार ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए पत्नी की सलाह पर एसएसबी की सरकारी नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अरवल मोड़ पर चाय की दुकान शुरू की। आज उनकी दुकान इलाके में काफी मशहूर है। रोजाना 100 लीटर से ज्यादा दूध की चाय बिकती है और इससे वे हर महीने करीब ₹40 हजार की कमाई कर रहे हैं।