बीकानेर: कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक, आंधी से क्षतिग्रस्त बिजली पोल को तुरंत दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने शनिवार को आई आंधी से क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोलों को प्राथमिकता से दुरुस्त करने और बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने तक निगम की टीमों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नहरबंदी के बाद पेयजल आपूर्ति की समीक