नदबई: बरौलीछार में हरि कीर्तन दंगल का समापन, 12 मंडलियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
नदबई क्षेत्र के गांव बरौलीछार में श्री बजरंग कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित विशाल हरि कीर्तन दंगल का श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य समापन हो गया। दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में 12 कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बरौलीछार सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।