इंदौर: सराफा चौपाटी हटाने पर अड़े व्यापारी; महापौर ने कहा- परम्परागत दुकानें लगेगी, नई दुकानों को शिफ़्ट किया जाएगा
Indore, Indore | Aug 25, 2025 मध्य प्रदेश के सबसे बड़ा स्वर्ण बाजार सराफा बाजार में इन दिनों चौपाटी को लेकर इंदौर नगर निगम और सराफा एसोसिएशन के बीच जबरदस्त गतिरोध बना हुआ है सर्राफा एसोसिएशन चाहता है कि इंदौर सराफा बाजार के अंदर रात रात्रि कालीन जो चार्ट चौपाटी का बाजार लगता है इस बाजार को यहां से शिफ्ट करके इंदौर नगर निगम कहीं और कर दे क्योंकि सारा खान पान गैस की टंकियां पर बनते हैं