जहानाबाद: जहानाबाद में मिठाई और हार्डवेयर दुकानों पर छापेमारी, 10 घरेलू सिलेंडर जब्त, 2 पर FIR
जहानाबाद में SDO राजीव रंजन के नेतृत्व में अवैध गैस उपयोग के खिलाफ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दो होटलों और एक हार्डवेयर दुकान से 10 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में पाया गया कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी जारी है।