अमानगंज में लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप! भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के पिता को बनाया निशाना?
श्रीजी होटल में एंट्री और कमरों के किराए को लेकर शुरू हुआ विवाद, गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंचा मामला!
अमानगंज, जिला पन्ना।
अमानगंज में मारपीट की एक घटना सामने आई है, जिसमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव के पिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीजी होटल में कमरे में ठहरने की एंट्री और रुपए मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और फिर करीब आधा दर्जन युवकों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है।
पांच आरोपी नामजद
देहाती नालसी के अनुसार, मामले में विक्की बुंदेला निवासी ककरा, आकाश भरभूजा निवासी अमानगंज, शुभ शर्मा निवासी अमानगंज, राजाजी उर्फ लवकुश सिंह निवासी छतरपुर तथा छोटा विक्की निवासी डहर्रा, पवइयां, थाना अमानगंज के नाम शामिल हैं।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
अब सवाल यह है कि आखिर होटल में एंट्री और कमरे के किराए को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक कैसे पहुंच गया?
फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगी। सभी नामजद आरोपियों को दोषी मानना उचित नहीं होगा; मामले में उनका पक्ष भी महत्वपूर्ण है।
घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।
#अमानगंज #पन्ना #मारपीट #मध्यप्रदेश #क्राइमन्यूज