शाहगंज: भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोग बेहाल, सुइथाकलां उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग बनी वजह
जौनपुर के सुइथाकलां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी के बीच गंभीर बिजली संकट झेल रहे हैं। क्षेत्र में दिन-रात मिलाकर केवल पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। आपूर्ति आधे घंटे भी लगातार नहीं रह पा रही, जिससे पेयजल, घरेलू कार्य और खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।