ब्यूरो हिम दृष्टि न्यूज़ चंबा
जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत खान मौके पर पीड़ित परिवार के पास पहुँचे के शॉट्स
करीब सौ क्विंटल से भी ऊपर का बजनी विशाल पत्थर गरीब के घर की छत पर गिरा उससे उसका पूरा लेंटर टूट गया के शॉट्स,
बाइट, जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली की बाइट,
एंकर,
चंबा जिला भारी बारिश की तबाई से अभी उभर नहीं पाया था कि अब लैंडस्लाइडिंग का कहर लोगों पर टूटना शुरू हो गया है। बीती देर रात करीब 12, और साढ़े 12, बजे के बीच चंबा के गांव सरोल की अपर घोलटी में बहुत बड़ा लैंड स्लाइड हुआ जिसमें करीब सौ क्विंटल से भी ऊपर का बजनी विशाल पत्थर परविंदर कुमार पुत्र धीरू राम था के घर के ऊपर आ गिरा जिस कारण पक्के मकान का लेंटर चकनाचूर हो गया। पत्थर इतना बड़ा था कि उसकी चपेट में बड़े पेड़, खेत खलियान सबको तहस नहस करता छत को तोड़ता आगे आ गिरा। यह तो गनीमत रही कि घर के भीतर दो रहे अगले कमरे में ये भीमकाय पत्थर नहीं गिरा अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। पत्थर गिरने के कारण घर के भीतर रखी अन्य सामग्री सब तहसनहस हो गई।
मौके पर पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली जिनको जैसे ही पता चला वह लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने
हल्का पटवारी से सभी दस्तावेज बनवाते हुए चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर को कहकर पीड़ित परिवार को तुरंत 25, हज़ार रुपयों की राहत राशी प्रदान करवाई।
उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश सरकार इस तरह के मामले में 7,लाख तक का मुवावजा देती है और उसके लिए सारे दस्तावेज बनवाने को हल्का पटवारी को कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि तत्काल राहत राशी देने के साथ DC चंबा से राहत कीट जिस्म3 राशन पानी के इलावा कपड़े, सब कुछ होता है,जल्द ही पीड़ित परिवार को प्रदान कर दी जाएगी।
ब्यूरो हिम दृष्टि न्यूज़ चंबा
Chamba, Chamba | Jul 29, 2026