चूड़ी क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
चंबा, 29 जुलाई।
ग्राम पंचायत लोथल के उपप्रधान विकांत ठाकुर ने जिला उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपकर चूड़ी क्षेत्र की तीन प्रमुख जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में धरवाला बाजार में वर्षों से अधूरे पड़े पार्किंग निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने, धरवाला बाजार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चूड़ी तक बंद पड़ी सड़क को तत्काल बहाल करने तथा CHC चूड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन शीघ्र स्थापित करने की मांग उठाई गई।
विकांत ठाकुर ने कहा कि इन समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जनहित को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
रिपोर्ट: हिम दृष्टि न्यूज़, चंबा
Chamba, Chamba | Jul 29, 2026