शाहजहांपुर: गौतम मौर्य के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय: विधायक अरविंद सिंह
शाहजहांपुर। नगर पंचायत कांट में 20 वर्षीय गौतम मौर्य की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या पर क्षेत्रीय विधायक ददरौल अरविंद सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले में किसी भी दोषी