मुंगावली: अर्रोन गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार अर्रोन निवासी जाहर सिंह आदिवासी उम्र 45 वर्ष ने मंगलवार- बुधवार की दरमियानी रात लगभग एक बजे थाने में सूचना दी कि मंगलवार को रात लगभग 9 बजे अर्रोन गांव के पास चन्देरी मुंगावली रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मां कोसा बाई की मृत्यु हो गई है, उक्त प्रकरण में सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।