जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के द्वारा वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त निरीक्षण बुधवार को 4:00 बजे अपराह्न में किया गया। वर्तमान में वन स्टॉप सेंटर का कार्यालय बक्सर सदर प्रखंड परिसर में अपने भवन में संचालित है।निरीक्षण के दौरान डीएम ने केन्द्र प्रशासक को निर्देश दिया कि वादों का निष्पादन गुणवतापूर्ण कराए।