केशकाल: इरागांव थाना पुलिस ने ग्राम पराली और कोरगांव में चलित थाना का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया
कोंडागाँव जिले के इरागाँव थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम पराली और ग्राम कोरगांव में गुरुवार को 12 बजे चलित थाना का आयोजन कर ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों की नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को सायबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने कहा गया।महिला संबंधी अपराध,बाल अपराध, पॉक्सो एक्ट,यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया ।